फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए समग्र क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में दिव्यांगों के कौशल विकास, पुनर्वास और सशक्तिकरण के लिए समग्र क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी) का उद्घाटन वीरवार को किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा दिव्यांगों की विभिन्न श्रेणियों के लिए पुनर्वास सेवाओं के अलावा सशक्तिकरण के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करेगी। प्रशासन दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। अगस्त 2019 के बाद कई कदम उठाए गए हैं। सभी 20 जिलों में समिति में शिकायत निवारण और नोडल शिक्षा अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद प्रशासन ने लाभ और सेवाओं तक पहुंच के लिए दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी करने की सुविधा को सुव्यवस्थित किया है। अब तक 176,355 यूडीआईडी प्रमाणपत्र जारी किए गए और 182,338 कार्ड बनाए गए। सीसीपीडी आंकड़ों के अनुसार जम्मू-कश्मीर देश में छठे स्थान पर है। दिव्यांगों को विशेष इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। वहीं, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वर्चुअल मोड के माध्यम से सीआरसी सांबा की आधारशिला रखी। सांसद जुगल किशोर शर्मा और जिला विकास परिषद के अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा उपस्थित थे। सांबा में सीआरसी का निर्माण 38 कनाल 18 मरला भूमि में किया जाएगा जिसकी अनुमानित लागत 29 करोड़ है। एक वर्ष के भीतर काम पूरा करने के लिए एनबीसीसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें