अखनूर। उप जिला पुलिस स्टेशन में पुलिस जवान के परिवार को आर्थिक सहायता दी गई। वह पूर्व विधायक राजीव शर्मा का सुरक्षाकर्मी था। कुछ माह पूर्व जम्मू रोड के स्टील ब्रिज पर हादसे में उसकी मौत हो गई थी। मंगलवार को पुलिस विभाग की तरफ से सहायता दी गई। इस मौके पर एसडीपीओ अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग में जो फैमिली वेलफेयर द्वारा स्व. जनक राज के परिवार को 18.75 लाख रुपये दिया गया है। झ्समें जनकराज की पत्नी को 6.26 लाख, बेेटे को 6.25 लाख, और बेटी को 6.25 लाख रुपये चेक दिए गए। जनक राज की अपनी सैलरी की रकम चार लाख से ज्यादा का भी चेक परिवार को दिया गया। इस मौके पर अजय शर्मा ने कहा के ऐसे परिवारों के लिए हमदर्दी के साथ यह सहायता कुछ हद तक संभालने का मौका मिल जाता है। संवाद