जम्मू। इंटरनेट के जरिए फ्रॉड का केस सामने आया है। जम्मू के रहने वाले विवेक सागर ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सागर ने अपनी शिकायत में में आरोप लगाया कि फेसबुक, बजाज फाइनेंस, कुआडरेंट एडवेंचर और अन्य ने मिलकर उसके साथ फ्रॉड किया। उससे 20 हजार 700 रुपये ठग लिए। शिकायत मिलने के बाद रेलवे मजिस्ट्रेट जम्मू ने क्राइम ब्रांच के एसएसपी को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।