जूड़ो कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी व अधिकारी।
- फोटो : REASI
रियासी। युवा सेवाएं व खेलकूद विभाग ने कार्यालय में जूडो कराटे और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं कराईं। जोन के हर आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सभी मैच इंचार्ज जेडईपीओ आशा देवी की देखरेख में हुए। जिला अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि विभाग के निदेेशक के निर्देश पर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। जिले के सभी शिक्षा जोन में कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रख मैच हो रहे है। मैचों में विशेषज्ञ रेफरी बच्चों की प्रतिभा को भी निखार रहे हैं। संवाद