फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर कमांडर बोले: कश्मीर का युवा देश के दुश्मनों की साजिश से हुआ वाकिफ, घाटी में अमन और शांति 

Sun, 06 Mar 2022 02:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि सफेदपोश दहशतगर्द को आतंकवाद में शामिल करने के लिए नहीं मिल रहे युवा। सरकार के साथ अभिभावकों और पड़ोस के लोगों की भी जिम्मेदारी कि वे सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे सही राह पर चलें। 
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर का युवा देश के दुश्मनों की साजिश से अब वाकिफ हो चुका है। यह बात घाटी में सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि सफेदपोश दहशतगर्दों को आतंकवाद में शामिल करने के लिए युवा नहीं मिल रहे हैं। सरकार के साथ अभिभावक और आस पड़ोस के लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे सही राह पर चलें।

पत्थरबाजी के मामले काफी कम हुए

लेफ्टिनेंट पांडे ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि कश्मीर में अमन और शांति काफी हद तक लौटी है। अगर पिछले साल की संख्या देखें तो यहां रिकार्ड संख्या में पर्यटक आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां के सिक्योरिटी पैरामीटर हैं, जैसे कि पत्थरबाजी के मामले काफी कम हुए हैं। आतंकियों के अत्याचार, प्रदर्शन और बंद जैसी चीजों में बहुत कमी आई है।

सफेदपोश आतंकियों को नहीं मिल रहे युवा 

जीओसी ने कहा कि पढ़े लिखे युवाओं को यह समझ में आने लग है कि जो हमारे देश के दुश्मन है वो हमें बेवकूफ बना रहे हैं। उनके हाथों में हथियार देकर साजिश करते हैं। आज की तारीख में जो हमारे यहां सफेदपोश आतंकी हैं, उन्हें 20 से 25 साल की आयु वर्ग के युवा नहीं मिल रहे। जिन्हें वे दहशतगर्द बना सकें।

बहलाकर उनके हाथों में हथियार देने की कोशिश में जुटे

अब उन्होंने 16 से 17 साल के किशोरों को बहलाकर उनके हाथों में हथियार देने की कोशिश में जुटे हैं। लेकिन कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश के दुश्मन कश्मीरी युवाओं को जो हमारा भविष्य हैं, उन्हें आतंकवाद और ड्रग्स से खराब करना चाहते है।

कार्यक्रमों और सेमिनार से युवाओं तक अच्छे संदेश पहुंचाते हैं

इसलिए हमें यह संदेश सब तक पहुंचाने की जरूरत है ताकि उनसे बचकर अच्छी जिंदगी जी पाएं। उन्होंने बताया कि फौज की ओर से ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं। जिससे युवाओं के हाथों में बंदूक न पहुंच सके। जीओसी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों और सेमिनार से युवाओं तक अच्छे संदेश पहुंचाते हैं।

गुलमर्ग में विंटर कार्निवाल का शुभारंभ

उन्होंने ओलंपिक स्कीयर और वुशू खिलाड़ी सादिया का जिक्र करते हुए कहा कि हम बच्चों से खेलों की ओर रुझान बढ़ाने की सलाह देते हैं। जिससे वह एक अनुशासन प्रिय बन सकें। बता दें कि शनिवार को गुलमर्ग में विंटर कार्निवाल का शुभारंभ किया गया। इसमें ले. डीपी पांडे मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान अभिनेत्री नीलम कोठारी और सुनील सोनी भी विशेष रूप से पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें