रियासी में धूप खिलने के बाद पार्क में खेलने पहुंचे बच्चे। संवाद
- फोटो : reasi
रियासी। सोमवार को हुई बारिश के बाद मंगलवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। सुबह हल्की ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई। सुबह आठ बजे सूरज निकलने के बाद दिनभर अच्छी धूप खिली रही। लोगों ने धूप का आनंद लिया और बीते दिनों की ठंड से राहत पाई। मौसम साफ होने के चलते बाजारों में रौनक लौट आई। संवाद