जम्मू। हत्या के प्रयास मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को 11 साल की सजा सुनाई है। द्वितीय जिला सेशन जज विरेंद्र सिंह भाऊ ने बुधवार को मामले पर सुनवाई की। दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद गुलाम मुस्तफा और अब्बास अली नकवी निवासी को यह सजा सुनाई। यह मामला 2005 का है। पुलिस केस के मुताबिक शाम दीन ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि उसके बेटे काला खान का आरोपी गुलाम मुस्तफा की बहन से निकाह हुआ था। क्योंकि आरोपी की मुझसे दुश्मनी थी तो उसने मेरे बेटे को मारने की धमकी दी। घटना के दिन आपस में बहस हुई और इसके बाद बेटे पर हमला कर दिया गया। जेएनएफ