फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वालीबाल के क्वार्टर फानइल में क्लस्टर यूनिवर्सिटी ने जीडीसी खौड़ को 2-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय युवा सांस्कृतिक महोत्सव गूंज में मंगलवार को विभिन्न खेल गतिविधियां हुईं। इसमें वालीबाॅल, हैंडबाॅल, कबड्डी, फुटबाॅल, खो-खो और बास्केटबाॅल शामिल थे। वालीबाॅल में पुरुष वर्ग में श्रीमाता वेष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) कटड़ा ने बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) राजोरी को 2-0 सेट स्कोर 25-11, 25-23 से हराया।
वहीं, गवर्नमेंट डिग्री काॅलेज (जीडीसी) रामगढ़ ने जीडीसी कुंजवानी को 2-0 सेट स्कोर 25-11, 25-09 से, क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू ने जीडीसी कठुआ को 2-0 सेट स्कोर (25-11, 25-09) से, एसएमवीडीयू कटड़ा ने पीजी विभाग जेयू को 2-1 सेट स्कोर 25-23, 21-25, 15-11 से और जीडीसी रामगढ़ ने जीडीसी बनिहाल को 2-1 सेट स्कोर (25-13, 23-25, 15-12) से हराया। क्वार्टर फाइनल में क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू ने जीडीसी खौड़ को 2-0 सेट स्कोर (25-23, 25-17) से हराया।
विज्ञापन

महिलाओं के हैंडबाल मुकाबले में जीसीडब्ल्यू परेड ने जीसीडब्ल्यू उधमपुर को 8-1 गोल से हराया। पुरुषों के कबड्डी मुकाबले में जीडीसी भद्रवाह ने मैच स्कोर (20-10) के साथ बीजीएसबीयू राजोरी को 10 अंकों से हराया। वहीं, एसएमवीडीयू कटड़ा ने मैच स्कोर (24-12) के साथ जीडीसी पुंछ को 12 अंकों से, क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू ने मैच स्कोर (17-10) के साथ जीडीसी डोडा को 07 अंकों से, पीजी विभाग जेयू ने मैच स्कोर (22-10) के साथ एसएमवीडीयू कटड़ा को 12 अंकों से, जीडीसी सांबा ने मैच स्कोर (18-10) के साथ जीडीसी भद्रवाह को 08 अंकों से और क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू ने मैच स्कोर (30-24) के साथ जीडीसी कठुआ को 16 अंकों से हराया।
महिलाओं के फुटबाल मुकाबले में एसएमवीडीयू कटड़ा ने जीडीसी कठुआ को 2-1 गोल से और पीजी विभाग जेयू को 2-0 से हाराया। वहीं, महिलाओं के खो-खो मुकाबले में जीसीडब्ल्यू परेड ने एसएमवीडीयू कटड़ा को (10-05) स्कोर के साथ 5 अंकों से हराया। अन्य मुकाबलों में जीडीसी जिंद्राह ने जीडीसी बिलावर को स्कोर (20-10) के साथ 10 अंकों से, जीडीसी रामनगर ने जीसीडब्ल्यू परेड को (16-10) स्कोर के साथ 6 अंकों से हराया और जीडीसी कठुआ ने जीडीसी जिंद्राह को (12-10) स्कोर के साथ 2 अंकों से हराया। जबकि पुरुषों में पीजी विभाग जेयू ने मैच स्कोर (16-06) के साथ एसएमवीडीयू कटड़ा को 10 अंकों से, जीडीसी सांबा ने मैच स्कोर (12-10) के साथ बीजीएसबीयू राजोरी को 2 अंकों से और जीडीसी कठुआ ने जीडीसी सांबा को मैच स्कोर (17-10) के साथ 7 अंकों से हराया।
विज्ञापन

पुरुषों के बास्केटबाल मुकाबलों में जीसीईटी जम्मू ने क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू को 61-54 से, एसएमवीडीयू कटड़ा ने बीजीएसबीयू राजोरी को 33-2 से, जीडीसी कठुआ ने जीडीसी कुंजवानी को 65-36 से, पीजी विभाग जेयू ने जीडीसी कठुआ को 58-49 से और एसएमवीडीयू कटड़ा को 51-49 से हराया। इन आयोजनों के विजेताओं को 20 मार्च को होने वाले समापन समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें