फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्लस्टर विवि के चार कॉलेजों में 5800 से अधिक सीटें, दाखिले के लिए होगी कड़ी प्रतिस्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीयूईटी के तहत होगा दाखिला, सात अगस्त करना होगा ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय के कॉलेजों में दाखिला कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम- स्नातक (सीयूईटीयूजी) में हासिल अंक के आधार पर होगा। क्लस्टर विवि के चार कॉलेजों में 5881 के करीब सीटें हैं जिनके लिए दाखिला होना है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण सात अगस्त तक किया जा सकता है।
क्लस्टर विश्वविद्यालय के अधीन शहर के चार प्रमुख कॉलेज आते हैं। इसमें महिला कॉलेज गांधीनगर, एसपीएमआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स, जीजीएम साइंस कॉलेज और एमएएम कॉलेज शामिल हैं। इन कॉलेजों में दाखिले के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है। अधिकांश विद्यार्थी इन कॉलेजों में ही दाखिले के लिए अपनी वरीयता भरते हैं। पिछले साल इन कॉलेजों में सभी सीटें भरी गई थीं और बड़ी संख्या में बच्चे इन कॉलेजों में दाखिला लेने से वंचित रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी दाखिले के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी। क्लस्टर विवि के कॉलेजों में पहला दाखिला विवि ही करवाता था। पिछले साल से दाखिला उच्च शिक्षा विभाग करवा रहा है। इन कॉलेजों में दाखिला सीयूईटी में मिले अंक के आधार पर बने मेरिट के तहत मिलता है। वहीं स्वायत्त महिला कॉलेज परेड में दाखिला के लिए भी प्रतिस्पर्धा रहती है। कॉलेज में कुल यूजी पहले सेमेस्टर में 1800 सीटें हैं। इसके अलावा कॉलेज में डिजाइन योर डिग्री कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 30 सीटें रखी हैं। पहली मेरिट सूची जारी हो चुकी है।

किसी कॉलेज में कितने सीटें
कॉलेज सीटें
महिला कॉलेज गांधीनगर 1765
एसपीएमआर कॉलेज 1028
जीजीएम साइंस कॉलेज 1554
एमएएम कॉलेज 1534
महिला कॉलेज परेड 1800
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें