फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Updates: बांदीपोरा में बादल फटा, पुल को नुकसान, 10 घंटे बंद रहा रामबन में भूस्खलन से हाईवे

Wed, 27 Jul 2022 08:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बांदीपोरा जिले में बादल फटने से नदी में उफान आ गई। इससे एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया जबकि पानी के बहाव में डीजल से भरा टैंकर पलट गया। कैफेटेरिया मोड़ पर भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार दस घंटे बंद रहा।
विज्ञापन
बादीपोरा में बादल फटने के नदी उफान पर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश की चेतावनी के बीच कश्मीर घाटी के बांदीपोरा जिले में बादल फटने से नदी में उफान आ गया। बाढ़ में एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया जबकि पानी के बहाव में डीजल से भरा टैंकर पलट गया। हालांकि बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। बारिश से रामबन जिले के मेहाड़ और कैफेटेरिया मोड़ पर भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार दस घंटे बंद रहा।

विज्ञापन


इससे उधमपुर और रामबन में हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। चंद्रकोट यात्री निवास पर अमरनाथ श्रद्धालुओं के जत्थे को भी रोका गया। बुधवार दोपहर तीन बजे हाईवे बहाल होने पर यात्रियों समेत फंसे हुए वाहनों को छोड़ा गया।

धर्मनगरी कटड़ा में बारिश और धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही। लद्दाख के कारगिल में भी तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई घरों को नुकसान पहुंचा है। सड़क पर मलबा भरने से आवाजाही भी प्रभावित रही।
विज्ञापन


श्रीनगर में बारिश के साथ आंधी आने से कई पेड़ गिर गए, जिसकी चपेट में आने से वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 28 और 29 जुलाई को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ आ सकती है।

जम्मू में 50 एमएम बारिश

जम्मू संभाग में मानसून के सक्रिय रहने से दिन का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री नीचे चला गया है। जम्मू में दिन में कई बार हल्की बारिश हुई। यहां चौबीस घंटे में 50.1 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री गिरकर 29.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह बनिहाल में 12.0 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 24.0, बटोत में 29.8 मिलीमीटर बारिश के साथ 22.4, कटड़ा में 4.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 27.0 और भद्रवाह में 21.5 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर में दिन का तापमान 31.4, पहलगाम में 25.6 और गुलमर्ग में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 27.9 और कारगिल में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें