फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घरोटा स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी वह मुख्यअतथि स्रोत स्कूल  - फोटो : Archive
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड जम्मू ने बलिदानी राइफलमैन शाम सिंह लंगेह (सेना मेडल) मेमोरियल गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल घरोटा में स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम करवाया। प्रिंसिपल हरप्रीत कौर मुख्य अतिथि रहीं। बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एम शिव कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कचरा न फैलाने, उचित अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वच्छता, पर्यावरण और जल संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता और पर्यावरण-अनुकूल आदतों के लिए प्रेरित करते हुए लंच बॉक्स वितरित किए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें