फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्व विधायक के कहने पर विभाग ने तुरंत शुरू कर दी नहर की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह माइनर नहर में गंदगी की समस्या लेकर पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे थे किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह। माइनर नहर बिश्नाह में भरी गंदगी के कारण खेतों तक पानी न पहुंचाने की समस्या से जूझ रहे बिश्नाह, गांव हर्षा दबड और अमीर नगर के किसानों ने मंगलवार को पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा से मुलाकात की। यह मुलाकात काफी असरदार रही। पूर्व विधायक ने मौके पर ही फोन कर विभाग के अधिकारियों को समस्या का निपटारा करने को कहा, और विभाग ने ज्यादा जमी गंदगी को निकालने का काम भी शुरू कर दिया।
किसानों ने पूर्व विधायक को बताया कि एक तरफ किसान धान की फसल लगाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नहर में सफाई न होने से किसानों को सिंचाई की चिंता सताने लगी है। संबंधित विभाग साल में एक बार नहर की सफाई करता है। उसमें भी सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। अगर नहर में इसी प्रकार गंदगी रहेगी तो उनके खेतों तक सिंचाई का पानी कैसे पहुंचेगा, और धान की फसल कैसे होगी? इस दौरान किसानों ने चेतावनी भी दी कि अगर दो-तीन दिन के अंदर माइनर नहर को साफ नहीं किया गया तो वे सिंचाई विभाग के कार्यालय को ताला लगाकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने मौके पर ही विभाग के उच्च अधिकारियों को फोन कर किसानों की समस्या बताई, और इसे जल्द दूर करने की अपील की। साथ ही उन्होंने लोगों से नहर में कचरा न फेंकने की गुजारिश की। विभाग ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया, और माइनर नहर में जिस जिस स्थान पर सबसे अधिक गंदगी जमा थी, उस स्थान को मशीन से साफ करवाया।
विज्ञापन


फिलहाल नहर में जिन स्थान पर अधिक गंदगी है, उन स्थानों को मशीन से साफ करवाया जा रहा है। बाकी जगहों को कर्मचारी जल्द साफ कर देंगें। कस्बे तथा गांवों के सभी लोगों से अपील है कि माइनर नहर में किसी भी प्रकार का कचरा न फेंकें।
- इकबाल सिंह, जेई, सिंचाई विभाग, बिश्नाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें