राज्य स्कूली शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को जम्मू के समर जोन का दसवीं का अर्द्ध वार्षिक और विंटर जोन का वार्षिक प्राइवेट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में कुल 54884 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 40.98 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। 32110 परीक्षार्थी परीक्षा में असफल रहे हैं। परीक्षा में अंग्रेजी विषय में 35592 परीक्षार्थी बैठे थे, इनमें से 21.47 फीसदी पास हुए। गणित में 27944 परीक्षार्थी बैठे थे, इनमें से 35.47 फीसदी पास हुए। हिंदी में 18 फीसदी परीक्षार्थी ही पास घोषित हुए हैं। साइंस विषय में 18.38 फीसदी और सोशल साइंस में 26.03 फीसदी व उर्दू में 37.29 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं।
यहां देखे पूरा रिजल्ट >>>>