फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल डिफेंस ऑर्गनाइजेशन ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। सिविल डिफेंस ऑर्गनाइजेशन ने महेशपुरा बख्शीनगर जम्मू के वार्ड नंबर 27 के सफाई कर्मचारी के 50 परिवारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन डिप्टी एसपी शशि ठाकुर की देखरेख में किया गया था। इस दौरान डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस जम्मू, सिविल डिफेंस वालंटियर्स, मुख्य वार्डन परमजीत कुमार , उप मुख्य वार्डन ठाकुर रंजीत सिंह आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 27 चरणजीत कौर और पूर्व निगमायुक्त एस सुरेन्द्र सिंह शिंगारी महेशपुरा बक्शीनगर जम्मू भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सिविल डिफेंस जम्मू के मुख्य वार्डन परमजीत कुमार ने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य नगर पालिका समिति जम्मू की सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करना है क्योंकि वे कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं। ठाकुर रंजीत सिंह ने उप मुख्य वार्डन ने भी इस अवसर पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें