न्यू प्लॉट में तोड़े गए फुटपाथ बनाए नहीं, लोग परेशान
जम्मू। प्रशासन की नजरंदाजी का खमियाजा न्यू प्लॉट के लोग भुगत रहे हैं। नेकां नेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोमराज तरोच ने बताया कि वार्ड 16 के एक से छह लेन नंबर में रहने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे फुटपाथ तोड़े गए, लेकिन बनाए नहीं गए। पैदल चलने वाले लोग दिक्कते झेल रहे हैं। नगर निगम शिकायत पर भी ध्यान नहीं दे रहा है। लंबे समय से बिजली कट भी लग रहे हैं। गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने सरकार से अपील की कि जल्द तोड़ें गए फुटपाथ दोबारा बनाए जाए। संवाद