घगवाल। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 161वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।
बच्चों को संबोधित करते हुए बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि हर किसी के आगे बढ़ने में, जीवन को सफल बनाने में गुरु का हाथ होता है। शिक्षक अपने छात्रों को सही राह दिखाता है। सही ज्ञान देने के साथ मार्गदर्शन भी करता है। इसलिए बच्चों के जीवन में शिक्षकों का खास महत्व होता है।
उन्होंने कहा कि बीएसएफ देश की सरहद की सुरक्षा के साथ सीमावर्ती गांवों के युवाओं को खेलों के अलावा अन्य गतिविधियों से जोड़ रही है। कार्यक्रम सह कमाडेंट बीएस चौहान की देखरेख में आयोजित किया गया। इस मौके पर उनके साथ विश्वजीत कंपनी कमांडर, इंस्पेक्टर एसके प्रधान, विनोद सिंह, केआर यादव, रंजीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।