फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 भूमि मालिकों के खातों में डाली 5.20 करोड़ मुआवजे की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए तपियाल में शिविर लगाया गया। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों की टीम ने भूमि मालिकों के दस्तावेजों के सत्यापन की निगरानी की। इस दौरान 22 मालिकों/लाभार्थियों की पहचान की गई और मुआवजे की राशि सीधे उनके बैंक खातों में डाली गई।
विज्ञापन

शिविर के दौरान घगवाल प्रखंड विकास परिषद के अध्यक्ष विजय टंगोत्रा, डीडीसी सदस्य सुरेश कुमार, एसडीएम रामकेश सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भूस्वामी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान भूमि मालिक का नाम, अधिग्रहण की गई भूमि, मुआवजे की राशि का आकलन सार्वजनिक रूप से घोषित किया गया। एक अधिकारी ने बताया, कि भूमि मुआवजा वितरण शिविर के दौरान मालिकों के बीच 5.20 करोड़ रुपये वितरित किए गए, जबकि शेष लोगों को अगले शिविर के दौरान मुआवजा की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें