ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की पंचायत लोअर पलांवाला के मोहल्ला टीसीपी में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर पिछले पांच दिन से खराब है। इसके चलते स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के नंबरदार ठाकुर दास, सेवानिवृत्त सूबेदार गुलबदन सिंह भाऊ, पूर्व नायब सरपंच सुखदेव सिंह आदि ने बताया कि मोहल्ले में बिजली नहीं होने से गर्मी और उमस भरे इस मौसम में बुजुर्गों और बच्चों का बुरा हाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों को इस विषय में अवगत कराया जा चुका है, इसके बावजूद विभाग की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं, इस विषय में बिजली विभाग सबडिवीजन ज्यौड़ियां के एईई भूपेंद्र सिंह भाऊ ने बताया कि शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। संवाद