फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से लोगों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। पिछले कई दिन से अघोषित बिजली कटौती के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों उमस भरी गर्मी के चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बिजली विभाग द्वारा ग्रामीणों को सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। पंच रुचि डोगरा, पंच नीलम शर्मा का कहना है कि बार-बार वोल्टेज कम होने पर भी परेशानी आ रही है। अचानक वोल्टेज कम होने के साथ बढ़ जाने पर कई लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण भी खराब हो रहे हैं। उन्होंने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि ग्रामीणों को सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति की जाए। मीरां साहिब कस्बे के रमेश लाल, अजय कुमार का कहना है कि जर्जर बिजली ढांचे को ठीक किए जाने के साथ जरूरत के मुताबिक लाइनमैन की नियुक्ति की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें