जम्मू। मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करने के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक नवंबर से ऑल जम्मू-कश्मीर कश्यप राजपूत सभा की ओर से चौथी ओबीसी अधिकारिक तिरंगा यात्रा शुरू की है। शहर के विभिन्न स्थानों से यात्रा गुजर रही है। इस दौरान सभी लोगों को ओबीसी अधिकारों के बारे में जागरुक किया जा रहा है। स्थान-स्थान पर यात्रा का स्वागत भी कि या जा रहा है, ताकि सरकार जल्द प्रदेश में 27 फीसदी आरक्षण लागू करे।
सभा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सदमा-गौ मनासा, सजादपुर, प्यूपा, कन्या मरहटा, पटनाहल, दुर्गचक, संग्रामपुर, पुन्नु दी हट्टी, नागबनी, फ्लोर के साथ सोहंजना गांव तक यात्रा पहले दिन पहुंची। दूसरे दिन लदोर, जंगबाछड़ी-घरी, पुरशु गांव में इसका स्वागत किया गया। इन सभी स्थानों पर ओबीसी जनता की भीड़ ने अपने मौलिक अधिकारों के कार्यान्वयन के संबंध में उनके संघर्ष के लिए इस यात्रा का स्वागत तथा समर्थन किया। इस यात्रा का नेतृत्व करने वाले गणमान्य व्यक्तियों में मदन लाल कश्यप आदि उपस्थित रहे। संवाद