जम्मू। जम्मू एयरपोर्ट पर 30 दिनों से जारी स्वच्छता अभियान का सोमवार को समापन हो गया। सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कॉलोनी के ओवरहेड टैंक के आसपास साफ-सफाई की गई। इस दौरान टैैंक के आसपास फैली गंदगी को हटाया गया। यह सफाई अभियान एयरपोर्ट निदेशक एसके गर्ग की मौजूदगी में चलाया गया, जिसमें एयरपोर्ट स्टाफ और सीआईएसएफ के कर्मचारियों ने भाग लिया। ब्यूरो