जम्मू। रणबीर मेमोरियल पब्लिक हाई स्कूल किरपालपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डीएसपी अनीता पवार मुख्य रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम में 100 छात्र मौजूद रहे। छात्रों को आपदा से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य विजय रेखा ने सिविल डिफेंस के योगदान पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सरपंच विजय मंगोत्रा और अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो