जम्मू। वार्ड नंबर 73 में सड़क पर तारकोल डालने और नाला बनाने के काम का शुभारंभ पार्षद युद्धवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर तारकोल डालने का काम शुरू कर दिया गया है। यह लोगों की लंबित मांग थी। इस पर दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड में एक समान विकास करवाया जा रहा है। इस मौके पर सरदार गुरदेव सिंह, अजीत सिंह, रशपाल चंद, धरमवीर सिंह, प्रीतम सिंह और अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो