वार्ड 69 में तारकोल डालने का काम शुरू
जम्मू। काउंसलर गुरमीत कौर रंधावा ने वार्ड नंबर 69 में सेक्टर जी, ए, बी और सी में सड़क पर तारकोल डालने का काम शुरू करवाया। इस पर 45 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया गया है। यह काम लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास तेज गति से करवाया जा रहा है। लोगों की हर मांग को पूरा किया जाएगा।