जम्मू। बिजली के जरूरी रखरखाव कार्य के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी। लोअर और अप्पर गाड़ीगढ़, इंदिरा नगर, सूदन केयर सेंटर और आसपास इलाकों में 31 दिसंबर को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह सरोर, जख, जोगपुर, इंडस्ट्री और आसपास इलाकों में सुबह दस से दोपहर दो बजे, मंडल, पुरमंडल, गुढ़ा, उतरवाहिनी और आसपास इलाकों में सुबह आठ से 11 जबकि जौड़ियां, मुट्ठी, रख मुट्ठी, पीएचई, बीएसएफ, बॉर्डर माइग्रेंट, सोहल, एमईएस, चौकी चौहड़ा, सुंगल और आसपास इलाकों में सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। ब्यूरो