संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से बुधवार को आरएल पब्लिक स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 25 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता स्वच्छ भारत थीम के आधार पर करवाई गई।
प्रतियोगिता के दौरान कमेटी के चेयरमैन रमेश सैनी और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जोधराज विशेष तौर पर मौजूद थे। प्रतियोगिता में स्मृति सैनी को पहला, दूसरे स्थान पर निताशा और तीसरे स्थान पर कंशिका रहीं। प्रतियोगिता के बाद सभी बच्चों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन रमेश सैनी ने कहा कि स्वच्छ भारत के तहत स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता के लिए जागरूक और प्रेरित किया जा रहा है कि अपने आसपास के माहौल को कैसे साफ सुथरा रखा जाए। उसी के आधार पर कमेटी की तरफ से प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं।