फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: कश्मीर में सीआईके के ताबड़तोड़ छापे, श्रीनगर, अनंतनाग और गांदरबल में तलाशी अभियान

Sat, 27 Jun 2026 09:26 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने यूएपीए के तहत दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में श्रीनगर, गांदरबल, कुपवाड़ा और अनंतनाग के पांच स्थानों पर छापे मारे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने शनिवार को घाटी के कई जिलों में छापे मारे। यह कार्रवाई यूएपीए के तहत दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में की गई।

अधिकारियों के अनुसार सीआईके ने श्रीनगर, गांदरबल, कुपवाड़ा और अनंतनाग जिलों में कुल पांच स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। यह छापा एफआईआर नंबर 7/2023 के तहत दर्ज मामले से जुड़ी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामलों की जांच का हिस्सा है। छापे के दौरान सुरक्षा एजेंसियां मौके पर दस्तावेजों और अन्य सबूतों की जांच कर रही हैं। फिलहाल सभी स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें