फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस गोल्ड कप : जेएंडके बैंक इलेवन और डाउन टाउन हीरोज में फाइनल कल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जेएंडके बैंक इलेवन और डाउन टाउन हीरोज एफसी ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर क्रिसमस गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। मिनी स्टेडियम परेड में मंगलवार को पहला मुकाबला जेएंडके बैंक इलेवन और जेएंडके पुलिस इलेवन के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखी। पहले हाफ के 41वें मिनट में जेएंडके बैंक के लिए आकिफ ने पहला गोल दागा। दबाव के कारण दूसरे हाफ में पुलिस इलेवन की टीम लड़खड़ा गई। 57वें मिनट में फुरकान ने दूसरा गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी। पुलिस इलेवन ने 92वें मिनट में मंजूर के गोल से वापसी की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में डाउन टाउन हीरोज एफसी ने 6-0 से जीत हासिल की। पहले हाफ में डाउन टाउन ने चार गोल दागे, जिसमें मेहरान के दो, आफरान और मोमिन के एक-एक गोल शामिल था। दूसरे हाफ में भी दबदबा कायम रखते हुए दो गोल दागे। सलाह सफी ने 56वें और शरिक हुसैनी ने 86वें मिनट में एक-एक गोल किया। पूरे मुकाबले में उधमपुर सिटी पिछड़ी रही। अब वीरवार को फाइनल में जेएंडके बैंक इलेवन और डाउन टाउन हीरोज एफसी की टीम खिताब के लिए भिड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें