फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुणे में चित्रा की बल्लेबाजी, सरला की गेंदबाजी से मैच बनेगा रोमांचकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। घरेलू श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन करने वाली ऑलराउंडर बल्लेबाज चित्रा सिंह जमवाल और ऑलराउंडर गेंदबाज सरला देवी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पहली सीनियर महिला मल्टी डे प्रतियोगिता के लिए टीम में चुना गया है। प्रतियोगिता 3 अप्रैल से पुणे में शुरू हो रही है। एक अन्य ऑलराउंडर गेंदबाज और जम्मू-कश्मीर की कप्तान संध्या सयाल को भी इस टूर्नामेंट के लिए स्टैंड-बाय सूची में चुना गया है।
चित्रा ने अंडर-23 वन-डे टूर्नामेंट के अलावा सीनियर महिला वन-डे और टी-20 ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने सीनियर महिला वन-डे ट्रॉफी में 327 रन, महिला अंडर-23 वन-डे ट्रॉफी में 298 रन और सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में 148 रन बनाए हैं। इसके अलावा इन टूर्नामेंटों में क्रमशः 8, 9 और 5 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने इंटर-जोनल वन-डे टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन के लिए 2 विकेट भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरला ने सीनियर महिला वन-डे ट्रॉफी में 12 विकेट और सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में 7 विकेट लिए। इसके अलावा इंटर-जोनल वन-डे ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के लिए 2 विकेट लिए। सरला को पहले ही छह बार उत्तर क्षेत्र की टीमों का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त है। यह 7वीं बार है, जब वह उत्तर क्षेत्र की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें