बारामुला। बारामुला जिले के तापर क्रीरी इलाके में सुरक्षाबलों ने कासो के दौरान एक चीनी ग्रेनेड बरामद किया। यह अभियान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और एसएसबी की दूसरी बटालियन ने कृषि बीज फार्म पर संयुक्त रूप से चलाया। तलाशी में फार्म से सटे एक बाग से एक चीनी ग्रेनेड बरामद किया गया। पुलिस ने इसे अपने कब्जे में लिया है। संवाद