जम्मू। भारत विकास परिषद ने महर्षि विद्या मंदिर स्कूल सैनिक कॉलोनी जम्मू में राज्य स्तरीय भारत को जानो प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर भारतीय जनसंचार संस्थान जम्मू के निदेशक डॉ. दिलीप कुमार मुख्य अतिथि रहे और एमवीएम जम्मू के प्रिंसिपल डॉ. विष्णु गोविंद वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने भारत विकास परिषद के उद्देश्यों और बीवीपी की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। परिषद की विभिन्न शाखाओं से 12 टीमों ने सीनियर कैटेगरी में और 12 टीमों ने जूनियर कैटेगरी में भाग लिया।- ब्यूरो