फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में ब्राॅडबैंड और 4 जी नेटवर्क के तहत कवर हों दूरदराज इलाके : डुल्लू

विज्ञापन
प्रदेश में ब्राॅडबैंड और 4 जी नेटवर्क के तहत कवर हो दूरदराज इलाके : डुल्लू
विज्ञापन
- एजेंसियां समय पर पूरा करें निष्पादित कार्यों को, ग्रामीण इलाकों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में ब्रॉडबैंड और 4जी नेटवर्क के तहत सभी दूरदराज के क्षेत्रों को कवर किया जा रहा है। यूटी में दूरसंचार एजेंसी द्वारा अब तक निष्पादित कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। यह बात मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने जम्मू-कश्मीर के सभी ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में किफायती और ब्रॉडबैंड पहुंच प्रदान करने को गठित 5वीं राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक में कही।
उन्होंने ओएफसी की स्थापना और वीसैट की कार्यक्षमता के लिए सभी पंचायतों में आरडीडी और बीएसएनएल द्वारा संयुक्त सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राहक प्रबंधन पोर्टल तक पहुंच प्रदान करने और प्रत्येक ब्लॉक के लिए तकनीशियनों की एक टीम तैनात करने को भी कहा। शिकायतों के पंजीकरण के लिए हेल्पलाइन स्थापित किया जाए। इससे ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार एजेंसी को समय पर काम पूरा करने में मदद करने के लिए भूमि, बिजली और अन्य अपेक्षित सहायता प्रदान कर रही है। बीएसएनएल ने इस ब्रॉडबैंड मिशन के तहत यहां किए गए प्रत्येक कार्य के संबंध में विस्तृत रूप से बताया। इस मिशन का उद्देश्य डिजिटल सशक्तिकरण और समावेशन के लिए डिजिटल विभाजन को पाटना, सभी के लिए ब्रॉडबैंड की सस्ती और सार्वभौमिक पहुंच प्रदान करना है। इस मौके पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें