जम्मू। चिब बिरादरी की मेल 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से झिड़ी स्थित कुलदेव अमर श्री बाबा बाटाली जी देवस्थान पर होगी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शमशेर सिंह चिब के अनुसार हवन पूजन के बाद भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सलारिया बिरादरी की मेल दाता दलपत्त राय सलारिया के देव स्थान मकवाल में होगी। इससे पहले वीरवार से शनिवार तक रोजाना सुबह हवन होगा। शनिवार को देवी माता पांवां और झूलानाथ का स्वरूप लगाकर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।