पौनी से धॅगली माता के लिए छड़ी यात्रा को रवाना करते हुए ड़ीड़ीसी सदस्य रीता शर्मा।
- फोटो : REASI
पौनी। राजोरी की पंचायत पंगलार गांव खोड़बनी गाईबास स्थित धंगली माता मंदिर के लिए शुक्रवार को ग्रामीणों की छड़ी यात्रा रवाना हुई। माता का यह प्रसिद्ध स्थान ग्रामीणों के लिए आस्था का केंद्र है। आतंकवाद के दौरान गांव को काफी हद तक खाली कर दिया गया था। वहां के लोग पलायन कर पौनी के क्षेत्रों में आकर बस गए थे। पिछले कुछ वर्षों से दोबारा यात्रा शुरू की है। मंदिर में नारला बंबल, कोट चलवाल, ओदन, मथयानी और हरिचमा के ग्रामीण पहुंचकर पूजा करते हैं। शुक्रवार को छड़ी यात्रा को डीडीसी सदस्य रीता शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मौके पर माता के जयघोष भी हुआ। इस दौरान यात्रा के आयोजक हरनाम सिंह जंवाल, देवेंदर सिंह, भूषण सिंह, जसबीर सिंह, करन सिंह, अमित ठाकुर और बलबीर सिंह मौजूद रहे।