फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फिडे रेटिंग चेस प्रतियोगिता में 7वें राउंड के बाद प्रिया और अलंकृता आगे

विज्ञापन
प्रतियोगिता में चाल चलते खिलाड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। एआईसीएफ स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग चेस प्रतियोगिता नेक होटल में जारी है। रविवार को सातवें राउंड के बाद प्रिया यादव और अलंकृता शर्मा संयुक्त रूप से आगे रहीं। दोनों के 6.5 अंक हैं।
प्रतियोगिता में चार राज्यों की 53 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। एजेकेसीए और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में क्राउन ट्रस्ट आयोजन करवा रहा है। अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। छह से लेकर 45 वर्ष तक की खिलाड़ी शामिल हैं। यदि कोई खिलाड़ी आवश्यक अंक प्राप्त करता है तो वह फिडे रेटिंग प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईसीएफ के संयुक्त सचिव व एजेकेसीए के कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता और एजेकेसीए के अध्यक्ष बलदेव राज उपस्थित थे। शतरंज के फिडे नियमों के तहत स्विस प्रणाली और नौ राउंड के तहत खेल होगा। पंजाब के वरुण कुमार रंधावा मुख्य मध्यस्थ और जम्मू-कश्मीर की आरुषि कोतवाल उप मध्यस्थ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें