फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुमित और ऋत्विक ने जीती चेस चैंपियनशिप की ट्राॅफी

विज्ञापन
पदक विजेता खिलाड़ी व अन्य
विज्ञापन
जम्मू। बैटल ऑफ माइंड्स ओपन चेस चैंपियनशिप में सुमित ग्रोवर ने ओपन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं, अंडर-13 में ऋत्विक गंडोत्रा ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को जम्मू में किया गया। दोनों विजेताओं को तीन-तीन हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई। विराज सिंह जम्वाल ने अंडर-11 और अंश बख्शी ने अंडर-9 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। एआईसीएफ के संयुक्त सचिव अतुल कुमार गुप्ता, एजेकेसीए के अध्यक्ष बलदेव राज और सलाहकार एसपी शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। अरविंदु शर्मा ने शतरंज के नवीनतम फिडे कानूनों के अनुसार स्विस प्रणाली के तहत सभी मैचों का संचालन किया। संवाद
विज्ञापन


प्रदेश की स्क्वे टीमों का चयन, राष्ट्रीय खेलों में करेंगी नेतृत्व

जम्मू। गोवा में होने जा रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए जम्मू-कश्मीर स्क्वे एसोसिएशन ने रविवार को प्रदेश की टीम का चयन किया। इसके लिए दो दिवसीय ट्रायल हुआ। लड़के और लड़कियों की 27 सदस्यीय टीमें चुनीं गई हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष आदिल बशीर भट ने कहा कि लड़कों की टीम में इसरार अहमद शाह, आरूज अहमद वानी, शेख हाशिम, नासिर अहमद जरगर, अदनान फारूक, फैजान अय्यूब, अकीब अमीन शाह, अमान, मीर मेहराज, राजा यूनिस, इरफान अहमद रंगरेज, शेख उजैर नसीर और हरीश नजीर शामिल होंगे। लड़कियों की टीम में सानिया मंजूर, मुस्कान रफीक, हुमैरा लतीफ, अक्सा शौकत, फरजीन अमीन, फातिमा आदिल, नातिका रियाज, सैयद तोइबा, फरजाना फैयाज, साकिबा अल्ताफ, जमशेदा यूसुफ, शुगुफ्ता मेहराज, दिशा पंडित का चयन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें