फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तरेबा में ड्रोन घुसपैठ की आशंका के चलते सुरक्षा बलों ने दूसरे दिन में इलाका खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
-कुल्लों को बारीकी से जांचा, लोगों से कहा-संदिग्ध दिखने पर तुरंत दें सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सीमावर्ती गांव तरेबा में सोमवार रात को ड्रोन घुसपैठ की आशंका के बाद मंगलवार को पुलिस, बीएसएफ और सेना ने दूसरे दिन भी तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कुल्लों को भी बारीकी से जांचा गया।
जवानों ने खेतों को भी खंगाला। लेकिन, ड्रोन से संबंधी कोई सामग्री नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस बल ने क्षेत्र में नाकेबंदी बढ़ा दी है। गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। क्षेत्र में किसी संदिग्ध की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए कहा है। चुनाव की तारीख नजदीक आने के चलते अरनिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सीमावर्ती क्षेत्र में ज्यादा चौकसी की जा रही है। गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है। पाकिस्तान चुनाव में खलल डालने के लिए सीमा पर हरकत कर सकता है। पहले भी पाकिस्तान कई बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरनिया रउफ खान ने बताया कि मंगलवार सुबह 2 घंटे तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें