श्रीनगर। हंदवाड़ा पुलिस ने वीरवार को लश्कर की मददगार महिला के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर कर दी। अधिकारी के मुताबिक शीरी (बारामुला) की रहने वाली हसीना बेगम को 26 अक्टूबर 2019 को हंदवाड़ा बाजार में एक नाके पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के धमकी भरे पोस्टर और आपत्तिजनक सामग्री समेत पकड़ा था। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन हंदवाड़ा में 28 अक्टूबर 2019 को एफआईआर दर्ज की गई थी। अधिकारी के मुताबिक जांच के बाद सरकार की मंजूरी मिलने पर चार्जशीट दायर कर दी गई।