फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तानी घुसपैठिए के खिलाफ एनआईए ने दाखिल किया आरोपपत्र

Sun, 27 Mar 2022 07:49 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एलओसी पर उड़ी से घुसपैठ करने वाले एक पाकिस्तानी आतंकी के खिलाफ एनआईए ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
एनआईए की टीम की कार्रवाई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलओसी पर उड़ी से घुसपैठ करने वाले लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी इमदुल्लाह उर्फ अली बाबर उर्फ दुजाना उर्फ 313 के खिलाफ शनिवार को एनआईए ने आरोप पत्र दाखिल किया। पंजाब के ओकारा जिले के शकूराबाद निवासी इमदुल्लाह के खिलाफ 27 सितंबर 2021 को बारामुला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बाद में एनआईए ने 30 अक्तूबर को मामला दर्ज किया। मामले के अनुसार उड़ी से घुसपैठ को नाकाम करते हुए सेना ने इमदुल्लाह को गिरफ्तार किया था, जबकि उसका साथी अतीक उर रहमान उर्फ कारी अनास उर्फ अबु अनास मारा गया था। पाकिस्तानी आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें