फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा किलो चरस के साथ कार चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। दोमाना पुलिस और विशेष शाखा पुलिस ने आधा किलो चरस के साथ एक कार चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रिशु दवगोत्रा निवासी वार्ड 75 संग्रामपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने रविवार दोपहर को दोमाना के पास नाका लगाया था। इस दौरान कार (जेके14बी 7106) चालक को रुकने का इशारा किया। उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर रोक लिया और कार की तलाशी लेने पर चरस की 32 छल्लियां (आधा किलो) बरामद हुईं। एसएचओ दोमाना तिलक राज शर्मा ने बताया कि आरोपी को पहले भी कई बार नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें