फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री केयर फंड में दान करने के लिए आगे आए धार्मिक संगठन

विज्ञापन
महंत राजेश गिरी जी की राशि का चेक देते हुए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
News 1 प्रधानमंत्री केयर फंड में दान करने के लिए आगे आए धार्मिक संगठन संवाद न्यूज़ एजेंसी आर एस पुरा प्रधानमंत्री केयर फंड मैं दान करने के लिए आर एस पुरा के धार्मिक संगठन भी आगे आए हैं! आज विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने दान की गई राशि का चेक जम्मू नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता तथा भाजपा धार्मिक सैल के राज्य अध्यक्ष ठाकुर नारायण सिंह को सौंपा! इस अवसर पर श्री राधा माधव ट्रस्ट के चेयरमैन महंत राजेश बिट्टू ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक संगठनों द्वारा मिलकर लगभग 2 लाख रुपए की राशि का चेक जम्मू नगर निगम के मेयर तथा भाजपा धार्मिक सेल के प्रधान को सौंपा गया है और आने वाले दिनों में भी धार्मिक संगठनों द्वारा मिलजुलकर देश को इस संकट की घड़ी में अपना योगदान दिया जायेगा! चेयरमैन ने कहा कि देश के विकास में शुरू से ही साधु संत समाज का अहम योगदान रहा है और यह समाज आगे भी देश को अपना हरसंभव योगदान देता रहेगा! उन्होंने जम्मू नगर निगम के मेयर को बताया कि श्री राधा माधव ट्रस्ट जम्मू कश्मीर दोबारा रोजाना प्रवासी मजदूरों के लिए लंगर की व्यवस्था की जा रही है इसके अलावा आवारा पशुओं के लिए भी चारे का प्रबंध ट्रस्ट तथा किसान काउंसिल द्वारा मिलकर किया जा रहा है! इस अवसर पर जम्मू नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि भारत देश ऋषि-मुनियों की धरती है और खासकर जम्मू को मंदिरों की धरती के नाम से भी जाना जाता है! मैंने कहा कि संकट की इस घड़ी में जिस प्रकार से साधु संत समाज देश में अपना योगदान देने के लिए आगे आया है उसके लिए यह समाज प्रशंसा का पात्र हैं! मैंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे संकट की घड़ी में देश को अपना योगदान जरूर दें इस बात का खास ख्याल रखें कि हमारे आस पास कोई भी परिवार भूखा ना रहे! उन्होंने कहा कि जम्मू नगर निगम द्वारा भी करोना वायरस से निपटने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और शहर में लगातार दवाई का छिड़काव भी किया जा रहा है! इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान सरदार हरभजन सिंह पम्मी, पूर्व विधायक गारू राम भगत, महामंत्री आकाश चोपड़ा, भाजपा युवा मोर्चा के नेता विक्रम संधू के अलावा साधु व संत समाज के लोग भी विशेष तौर पर मौजूद थे!
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें