फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर में छऊ पर्व का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को श्रीनगर के टैगोर हॉल में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के पारंपरिक नृत्य ''छऊ पर्व'' का उद्घाटन किया। उन्होंने छऊ नृत्य पर तीन दिवसीय उत्सव, कार्यशाला और सेमिनार आयोजित करने के लिए जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी और संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन


उप राज्यपाल ने कहा प्राचीन काल में छऊ को युद्ध नृत्य और आत्मा के उत्थान के लिए एक कला रूप माना जाता था। छऊ पर्व का उद्देश्य इस समृद्ध परंपरा की सौंदर्य अपील के बारे में जागरूकता पैदा करना, युवा प्रतिभाओं का पोषण करना और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करना है। उद्घाटन समारोह में, उप राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी और देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नायकों के अपार योगदान को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें