फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: सफल चंद्रयान-3 लैंडिंग के जश्न में डूबा मंदिरों का शहर, आतिशबाजी के साथ बांटीं मिठाइयां

Thu, 24 Aug 2023 01:25 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एसोसिएशन के सदस्यों ने हाथों में तिरंगे लिए भारत मां के जयघोष लगाए। जानीपुर चौक में भाजपा जानीपुर मंडल ने जश्न मनाया। बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी।
विज्ञापन
Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की। इस खुशी के पल का मंदिरों का शहर भी गवाह बना। बाजार से लेकर घरों और शिक्षण संस्थानों में जश्न मनाया गया। आतिशबाजी के साथ मिठाइयां बांटी गईं। शहरवासियों, सामाजिक संगठनों, बाजार एसोसिएशन, सीआरपीएफ के जवानों ने खुशी बयां की।

विज्ञापन


शहरवासी शाम 5:30 बजे से चंद्रयान-3 के लैंड करने तक टीवी स्क्रीन से जुड़े रहे। शहीदी चौक में राजिंद्र बाजार एसोसिएशन ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न मनाया। एसोसिएशन के सदस्यों ने हाथों में तिरंगे लिए भारत मां के जयघोष लगाए। जानीपुर चौक में भाजपा जानीपुर मंडल ने जश्न मनाया। बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी। त्रिकुटा नगर में भाजपा मुख्यालय के बाहर भी खुशी व्यक्त की। पार्टी अध्यक्ष रविंद्र रैना ने मिठाइयां बांटीं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने देश को गौरव किया है। वहीं, सैनिक कॉलोनी में श्रीराम लीला क्लब में भी जश्न मनाया गया।

लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर इस पल को यादगार बनाया। शहर के वेव मॉल में भी चंद्रयान की लाइव लैंडिंग देखने की व्यवस्था की गई थी। शाम को मॉल में उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर इस पल का जश्न मनाया। सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता सरदार जितेंद्र सिंह वालिया ने खुशी व्यक्त करते हुए वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं। उधर, नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन जम्मू शाखा के मंत्री कामरेड शैंबर सिंह ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग को देश के लिए ऐतिहासिक पल बताया और वैज्ञानिकों की सराहना की।
विज्ञापन


चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए किया हवन

शिवसेना सेना डोगरा फ्रंट ने रानी पार्क में बुधवार की सुबह चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए हवन किया। शाम को चंद्रयान की सफल लैंडिंग होने पर मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। बुधवार सुबह फ्रंट के सदस्यों ने हवन शुरू किया। इसमें भगवान से चंद्रयान की सफल लैंडिंग की प्रार्थना की गई। शाम को सफल लैंडिंग के बाद लोगों ने जमकर जश्न मनाया और कहा कि वैज्ञानिकों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें