फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK Weather Updates: प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार, जम्मू के पारे में उछाल, कश्मीर में मौसम सुहावना

Tue, 06 Jun 2023 11:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई थी।
विज्ञापन
जम्मू में गर्मी बचने के लिए एक दूसरे पर पानी की बौछार करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू समेत कई जिलों में मौसम साफ रहने से तपिश बढ़ी है। कश्मीर में साफ मौसम के बावजूद मौसम सुहावना बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल दिन का पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री कम चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर को धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। पसीने के साथ गर्मी का अहसास बढ़ा है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री गिरकर 37.0 और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बनिहाल में दिन का तापमान 27.2, बटोत में 27.9, कटड़ा में 34.0 और भद्रवाह में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में सोमवार को मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 24.6, पहलगाम में 22.4 और गुलमर्ग में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान 3.0 और कारगिल में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में जून माह में 42 से 45 डिग्री बीच रहा तापमान

पिछले दस साल के जम्मू के जून माह के अनुसार अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है। नौ जून 2022 को जम्मू में अधिकतम पारा 43.6, नौ जून 2021 को 42.7, 19 जून 2020 को 41.9, 10 जून 2019 को 44.4, 14 जून 2018 को 43.3, पांच जून 2017 को 45.1 को दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


इसके अलावा पांच जून 2016 को 43.3, 20 जून 2015 को 419, 10 जून 2014 को 44.5 और छह जून 2013 को 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जम्मू में ऑलटाइम 12 जून 1953 को 47.2 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें