फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : घाटी में 12 दिसंबर से बारिश और बर्फबारी के आसार, लेह में कड़ाके की ठंड के बीच रात का तापमान माइनस 10

Fri, 08 Dec 2023 05:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 को बादल छाए रहने के साथ 12 से 15 दिसंबर तक कुछ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
मनाली-रोहतांग दर्रा सड़क। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में 11 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 को बादल छाए रहने के साथ 12 से 15 दिसंबर तक कुछ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिन तक तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट आएगी। कश्मीर में कोहरे के साथ शीतलहर जारी है। राजधानी श्रीनगर समेत कई जिलों में रात का पारा गिरने का सिलसिला जारी है। लेह में कड़ाके की ठंड के बीच बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


श्रीनगर समेत कश्मीर के कई जिलों में वीरवार सुबह कोहरे की चादर बिछी रही। दृश्यता में कमी के कारण सुबह के समय वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। कई जगह दृश्यता इतनी कम रहती है कि कुछ मीटर की दूरी पर भी सही दिखाई नहीं दे पा रहा है। श्रीनगर में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 13.0 और बीती रात का न्यूनतम माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां अब तक इस सीजन की ठंडी रात बीती है। 

इसी तरह काजीकुंड में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.2, पहलगाम में माइनस 4.9, कुपवाड़ा में माइनस 1.8, कोकरनाग में माइनस 0.7, गुलमर्ग में माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम खुला रहा, लेकिन ठंडक का अहसास भी कायम है। यहां अधिकतम तापमान 24.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.0, बटोत में 4.3, कटड़ा में 9.2, भद्रवाह में 1.5 और कठुआ में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें