फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast : जम्मू-कश्मीर में आज से तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, रात में बढ़ गई है ठंडक

Sun, 22 Oct 2023 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले तीन दिन तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
Srinagar Rain file pic - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में 22 से 24 अक्तूबर तक मौसम फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले तीन दिन तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू और कश्मीर में पारा सामान्य से नीचे चल रहा है। प्रदेश में शनिवार को धूप खिली रही। लेकिन तपिश का अहसास नहीं हो रहा है। रात में ठंडक बढ़ी है।

विज्ञापन


जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री गिरकर 28.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री गिरकर 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। कश्मीर में भी मौसम साफ रहा।

राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 21.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में रात में पारा गिरने का सिलसिला जारी है, यहां बीती रात को न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें