दिवाली से पहले जम्मू कश्मीर में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 और 20 अक्तूबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन में साफ मौसम में तपिश का अहसास हो रहा है, लेकिन रात के पारे में गिरावट जारी है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 30.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बनिहाल में दिन का तापमान 25.4, बटोत में 22.7, कटड़ा में 28.6, भद्रवाह में 24.6, लेह में 14.2, श्रीनगर में 26.6, पहलगाम में 22.9 और गुलमर्ग में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।