बाड़ी ब्राह्मणा। यातायात और बाड़ी ब्राह्मणा थाने की पुलिस टीम ने वीरवार को फ्लाईओवर के नीचे नाका लगाकर यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। बिना दस्तावेज, ओवरलोड वाहनों, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट गाड़ी चलाने वालों के चालान काटे गए।
डीटीआई बाड़ी ब्राह्मणा इकबाल चौधरी ने बताया कि वीरवार को 30 वाहनों के चालान काटे गए हैं। इसके अलावा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने पर कुछ गाड़ियों को जब्त किया गया है। संवाद