फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर दस लोगों का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रतिबंधित पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए नगर निगम सख्त हो गई है। शुक्रवार को शहर की सब्जी मंडियों में अभियान चलाया गया। इस दौरान दस आम लोगाें का प्रति दो सौ रुपये के हिसाब चालान काटा गया। साथ ही 27 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर अस्सी हजार सात सौ रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

सब्जी मंडी परेड, मुट्ठी, नरवाल में शुक्रवार को कार्रवाई की गई। यहां पर पॉलिथीन में सब्जी ले जा रहे लोगों के चालान काटे गए। इसके अलावा गांधी नगर, कनाल रोड और रिहाड़ी आदि स्थानों पर भी अभियान चलाया गया। शुक्रवार को करीब 27 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त करने के साथ ही अस्सी हजार सात सौ रुपये जुमाना वसूला गया। नगर निगम की टीमों ने सुबह वाहनों की जांच भी की। निगम के अनुसार चोरीछिपे प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग हो रहा है। अब नियम तोड़ने पर जुर्माना किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने कहा कि लोग घरों से कपड़े का थैला सामान खरीदने के लिए लाएं। पॉलिथीन मिलने पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें