ओवरलोड़िग करने वाले वाहन चालकों के चालान काटते तहसीलदार, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर वीरवार को तहसीलदार पंकज शर्मा ने दो मिनी बसों के चालान काटे। तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने कई सड़कों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दो मिनी बसों को ओवरलोड करने पर छह हजार रुपये का जुर्माना किया। पंकज शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए सभी लोगों के योगदान की जरूरत है। मिनी बसों में क्षमता से दो गुना अधिक सवारियां बैठाई गई थीं, जिसके चलते दो पर तीन तीन हजार का जुर्माना किया गया। आने वाले दिनों में भी प्रशासन कार्रवाई करता रहेगा, और जो लोग बिना मास्क पाए जाएंगे, उन पर भी जुर्माना होगा। संवाद